पाकिस्तान के ठिकाने उड़ाएगी ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
लखनऊ संवाददाता।

पाकिस्तानी में पल रहे आतंकियों मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय नौसेना व वायुसेना को जल्द ही लखनऊ में तैयार एडवांस तकनीक वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस नेक्सट जनरेशन (एनजी) मिसाइल की ताकत मिलेगी। इसको रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस केंद्र को उद्घाटन 11 मई को होगा।
लखनऊ में ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल के उत्पादन सेंटर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। डीआरडीओ और ब्रह्मोस एयरोस्पेस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी लखनऊ पहुंच गए हैं। यह अधिकारी लगातार रक्षा मंत्रालय के संपर्क में हैं और 11 मई को प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दे रहे हैं। लखनऊ की बनी ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल से नौसेना का एयरक्राफ्ट करियर आइएनएस विक्रांत पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को निशाना बनाने में सक्षम हो जाएगा। राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान इसी मिसाइल से पाकिस्तानी ठिकानों को तबाह कर देंगे। रक्षा क्षेत्र में लखनऊ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। 80 हेक्टेयर क्षेत्रफल में यहां पर साढ़े तीन वर्ष से ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल उत्पादन बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को इस उत्पादन सेंटर का शुभारंभ कर सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 दिसंबर 2021 को सेना के 50वें विजय दिवस पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल उत्पादन सेंटर का शिलान्यास किया था। अब इस सेंटर में तैयार मिसाइल को भारत निर्यात भी करेगा। लखनऊ में मिसाइल का उत्पादन भारत के रक्षा संगठन डीआरडीओ और रूस के रक्षा संगठन का संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस कर रहा है। 2022 में मिसाइल के निर्यात का पहला एमओयू साइन हुआ। विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस सेंटर पर प्रतिदिन करीब 100 ब्रह्मोस एनजी मिसाइल तैयार की जाएंगी। हर तीसरे दिन एक मिसाइल नौसेना, थलसेना और वायुसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करेगी। अगले साल सुखोई जैसे सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों में इस तकनीक की मिसाइल का परीक्षण शुरू किया जाएगा। यह मिसाइल वजन में हल्की होने के साथ-साथ इसकी मारक क्षमता बहुत असरदार है।

error: Content is protected !!