सरदार पटेल की जयंती पर राजकीय विद्यालय अकबरपुर चौराई में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय विद्यालय अकबरपुर चौराई में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया गया।

error: Content is protected !!