तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, बाइक सवार दो युवक अस्पताल पहुंचे

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

हसवा चौकी क्षेत्र के बिलंदा में पुत्तू ढाबा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मनीष पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम कसराव थाना हथगांव और आकाश यादव निवासी बडेरा थाना हथगांव घायल हो गए। बाइक के डिवाइडर से टकराते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है।

error: Content is protected !!