डीजे में 1100 करंट उतरने से युवक की मौत, दो लोग चपेट में आए

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए राम चंदन घाट जा रहे डीजे में करंट उतरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रामपुर पिलही गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे लेकर श्रद्धालु राम चंदन घाट जा रहे थे। इसी दौरान ऊबीपुर गांव के पास डीजे में सवार लोग 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे के संपर्क में आ गए, जिससे तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में रामपुर पिलही निवासी पुत्तन (40 वर्ष), पुत्र पदाली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करंट की चपेट में आए दो अन्य लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हुसैनगंज थाने के उपनिरीक्षक कुंवर प्रखर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस, फतेहपुर भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!