तालाब बना गांव का रास्ता, जलभराव से ग्रामीण बेहाल

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

लगातार हो रही बारिश के चलते भिटौरा ब्लॉक के सिक्का कापुरवा गांव में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के रास्ते में तालाब का पानी पहुंच जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को घुटनों तक पानी से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर किसान नेता प्रमोद कुमार साहू गांव पहुंचे और मौके पर जलभराव की स्थिति देखी। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने रास्ते से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने तथा जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।

error: Content is protected !!