15 अगस्त तक करा लें एलपीजी ई-केवाईसी, नहीं तो घरेलू सिलेंडर पड़ सकता है 2189 रुपये से अधिक महंगा

आपकी खबरे न्यूज़,
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।
पालेश्वर नाथ इंडेन गैस एजेंसी, पहाड़ी के प्रोपराइटर शारदा प्रसाद भारतीय ने एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एजेंसी से जुड़े लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं में से 7 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 3 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी शेष है।
उन्होंने बताया कि जिन सामान्य घरेलू एवं उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं ने पिछले एक वर्ष से ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। उपभोक्ता अपने मोबाइल में Indian Oil ONE ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से लॉगिन करके स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी कार्यालय से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
शारदा प्रसाद भारतीय ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता ने 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई, तो वह घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने का पात्र नहीं रहेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए सब्सिडी अथवा घरेलू दर के बजाय कमर्शियल दर से भुगतान करना पड़ सकता है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या अतिरिक्त आर्थिक भार का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!