13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

आपकी खबरे न्यूज़,
चित्रकूट संवाददाता।

आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को जनपद चित्रकूट में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें समाज में भ्रम और अशांति फैलाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति से जोड़ते हुए सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बताया कि 8 से 10 अगस्त तक सभी मंडलों में बैठकें आयोजित कर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 50 तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा समाज के सभी वर्गों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, आलोक पाण्डेय, अश्वनी अवस्थी, विपुल प्रताप, गौरव करवरिया, बाला जी, अंजू वर्मा, दिव्या त्रिपाठी, श्रवण पटेल, रवि गुप्ता, राकेश कोल तथा पहाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. फूलचंद्र राजपूत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!