गंगा नदी में कूदा बिजली ठेकेदार, ग्रामीणों ने बचाई जान

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

घरेलू विवाद के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि पुल पर टहल रहे ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के पुरापताई गांव निवासी अजय सिंह उर्फ पप्पू (48) फतेहपुर जनपद में बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के चलते उन्होंने गंगा पुल पर अपनी मोटरसाइकिल, चप्पल और मोबाइल छोड़ दिया और नदी में छलांग लगा दी।
इसी दौरान पुल पर टहल रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पीआरबी 6925 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दूरभाष से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस के अनुसार अजय सिंह के मामा बलराम सिंह निवासी हन्ना विनायका थाना मऊ जनपद चित्रकूट मौके पर मौजूद थे। वह भी फतेहपुर में बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं। पुलिस ने अजय सिंह को उनके मामा की सुपुर्दगी में सौंपने की कार्रवाई की।
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
गंगा नदी में कूदने के बाद ग्रामीणों द्वारा तत्काल किए गए बचाव प्रयासों से अजय सिंह की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

error: Content is protected !!