नेशनल हाईवे-335 पर मवेशियों से लदा डीसीएम पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी चौकी से चंद कदम की दूरी पर सिंह ढाबा के पास मवेशियों से भरा एक डीसीएम पकड़े जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई। शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डीसीएम से करीब 26 जिंदा मवेशी बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-335 पर सिंह ढाबा के पास से गुजर रहे डीसीएम पर शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने वाहन को रुकवाकर जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में मवेशी लदे मिले। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम और उसमें लदे सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि मवेशियों को फतेहपुर जनपद से राष्ट्रीय राजमार्ग-335 के रास्ते पड़ोसी जनपद रायबरेली होते हुए किसी अन्य गंतव्य तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।
हुसैनगंज थाना पुलिस के अनुसार डीसीएम और मवेशियों को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!