आपकी खबरें न्यूज
हथगांव फतेहपुर संवाददाता।
हथगांव थाना क्षेत्र के बाम्भीपुर बुधेड़ा गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी किरन पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय का शव उनके कमरे में मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।
मृतका किरण पांडे के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं जो घटना के समय घर मे मौजूद नही थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा भर कर विच्छेदन गृह भेजा। तथा पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच में जुटी है। मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
