
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
पांच दिन पूर्व हुसैनगंज के हुसैनगंज कैथपुरवा (पावर हाउस) के समीप डलमऊ मार्ग की पुलिया टूटने से लोगोँ को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डेह माह पूर्व असनी गंगा ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के चलते मार्ग को 6 माह के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। इसलिए छोटे बड़े मोरंग गिट्टी लदे भारी वाहन हुसैनगंज-डलमऊ मार्ग से रात दिन निकल रहे हैं। जिसके चलते मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ पुलिया भी टूट गई, जिससे लोगों के आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार को सुबह से ही दोनों ओर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा, सबसे बड़ी समस्या हुसैनगंज डलमऊ मार्ग पर की है। जहां छोटे बड़े कॉलेज होने के चलते छोटे-छोटे बच्चों और छात्र छात्राओं को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। पढ़ने वाले बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है। घंटों लग रहे जाम में पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे बसों में यात्रा करने वाले लोग और स्कूली छात्र परेशान होते रहे।

अगर हुसैनगंज डलमऊ मार्ग से गिट्टी मोरम लदे भारी वाहन पर रोक नहीं लगाई गई तो मार्ग जर्जर होने के साथ-साथ कई जगह की पुलिया ध्वस्त हो सकती है। वही हुसैनगंज कैथपुरवा के बीच नहर पुल पर भी संकट बना हुआ है। की कहीं यह नहर पुल भी ना टूट जाए, हुसैनगंज क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए, या फिर इन भारी (गिट्टी-मोरम) लदे वाहनो को रात के समय निकाला जाए, आम जनता की मुसीबत को देखते हुए जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।