मकबरा-मंदिर के बवाल में पप्पू सिंह सपा से निष्कासित

Spread the love
मकबरा दिवस की बाद सपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किए लेटर

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

आबूनगर रेड़इया स्थित मकबरे को ठाकुर जी विराजमान मंदिर बताते हुए अराजकतत्वों द्वारा किए गए विवाद में शामिल सपा नेता पप्पू सिंह चौहान को सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी से निष्कासित कर दिया।
बताते चलें कि मठ मंदिर संघर्ष समिति ने ऐलान किया था कि रेड़इया स्थित मकबरा ठाकुर जी विराजमान मंदिर है। इस स्थान की साफ-सफाई व पूजा-अर्चना की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी। जिला प्रशासन ने हिंदूवादी संगठनों को किसी तरह की कोई अनुमति नहीं दी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मकबरे में कड़ी सुरक्षा के साथ ही बैरीकेटिंग करवाई थी। इसके बावजूद बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के आहवान पर बड़ी संख्या में लोग कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर एकत्र हुए। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता पप्पू सिंह चौहान भी शामिल थे। जिनके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वायरल वीडियो व फोटो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म था। जिसका संज्ञान लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने पप्पू सिंह चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसकी एक प्रति सपा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

error: Content is protected !!