एसबीआई एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश, वारदात सीसीटीवी में कैद

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रविवार दोपहर दो अज्ञात युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है, जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंधोरा मोड़ के पास स्थित एसबीआई एटीएम में दो युवक पहुंचे और मशीन के नकदी निकासी स्लॉट के पास एक एल्यूमिनियम बॉक्स जैसी संदिग्ध वस्तु लगाकर मशीन से छेड़छाड़ करने लगे। युवकों का यह कृत्य चोरी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन फुटेज के आधार पर उन्हें चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!