
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्वेक्षण में सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में उ0नि0 जैदान सिंह,चौकी प्रभारी दिलदारनगर थाना जीआरपी डीडीयू मय पुलिस टीम के द्वारा न्यायालय ACJM ECR मुगलसराय जनपद चन्दौली द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0 4460/17 मु0अ0सं0 297/17 धारा 380,411 भादवि, से सम्बन्धित वारण्टी जितेन्द्र डोम पुत्र सुर्दशन डोम निवासी महेवा थाना जमनिया जिला गाजीपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को थाना हाजा पर लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



