बिना प्रशिक्षित महिला नर्स के रिश्वत लेकर कराया जाता है पीएचसी में प्रसव

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चित्तीसापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिना लेडी डॉक्टर और बिना नर्सिंग स्टॉप के गांव की प्राइवेट आया और लड़कियों को बुलाकर प्रसव कराने का ताजा मामला प्रकाश में आया है जहां थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव की एक महिला इस बात का आरोप लगाया है कि यहां की प्राइवेट नर्सों ने प्रसव कराने के नाम से मुझसे चार हजार रुपये मांग रहे हैं। जबकि मैने किसी तरह से दो हजार रूपए जमा भी कर दिया है लेकिन कागज बनाने के नाम पर अभी दो हजार रुपये और मांग रही हैं। गरीब लाचार महिला ने किसी तरह से कुछ पैसे अस्पताल में ड्यूटी कर रही एक ममता यादव (परिवर्तित नाम) की नर्स को दे भी रही हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बात की जानकारी जब मीडिया कर्मियों को लगी तो अस्पताल की नर्स अल्का से बात करने का प्रयास किया लेकिन वह अपना फोन भी बार बार कट कर किसी दूसरे को पकड़ा देती थी। लेकिन एक कैमरे में महिला जो बयान दे रही है और जो पैसा अस्पताल के नर्सों को दे रही हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि सिस्टम में कहीं न कहीं खोट तो जरूर है।

अस्पताल में ट्रेंड स्टॉप का न होना और गैर ट्रेंड प्राइवेट स्टॉप के सहारे प्रसव करना क्या ये उचित है। अगर प्रसव दौरान मरीज को किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। सीएमओ साहब क्या ये उचित है बिना डाक्टर और बिना नर्सिंग स्टॉप के प्राइवेट नर्सों को बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने का क्या कारण है, प्रसव की आड़ में अपनी जेब भरना या फिर गरीबों की जेब में डांका डालना या फिर मौत के मुंह में जच्चा और बच्चा को देना ये बड़ी लापरवाही नहीं है तो क्या है।

error: Content is protected !!