
आपकी खबरें न्यूज
प्रयागराज संवाददाता।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन प्रयागराज पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) प्रयागराज को आज एक बड़ी सफलता मिली। प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित हावड़ा एंड साइडिंग लाइन के पास रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाले गेट के पास एक शातिर मोबाइल चोर अतुल भारतीया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी किए गए 46900 रुपये मूल्य के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।इस अभियान को उत्तर मध्य रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के दिशा-निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ प्रयागराज के प्रभावी मार्गदर्शन और पोस्ट कमांडर, आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज के उपनिरीक्षक नितिन कुमार, क्राइम विंग प्रयागराज के सहायक उपनिरीक्षक लाखन सिंह तथा राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान शामिल रहे। आरपीएफ ने बताया कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

