
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भिटौरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा को मर्जर करने के विरोध में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर गेट पर ताला डाल दिया और शिक्षकों को बंधक बना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हमारे गांव के विद्यालय को नारायणपुर में मर्च किया गया है। जिससे हमारे बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इस कारण हम विद्यालय को वहां नहीं जाने देंगे। आपको बताते चलें कि आज जैसे ही शिक्षक विद्यालय पहुंचे और गेट खोलकर अंदर गए तो ग्रामीण वहां पहुंचकर गेट पर ताला डालकर उन्हें बंधक बना लिया और हंगामा करने लगे हंगामा के बाद कुछ ग्रामीण पहुंचे तो हंगामा शांत हुआ और शिक्षकों को बन्धक मुक्त कराया प्रधान अध्यापिका साधना सोनी का ने बताया कि विद्यालय में बच्चे कम होने के कारण उन्हें नारायणपुर जूनियर विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है तो आज हमने सूचना देकर सभी बच्चों व अभिभावकों की बैठक के लिए वहां ले जाने आए थे लेकिन ग्रामीणों ने बाहर से ताला डाल दिया और हमें बंधक बना दिया

हमने खंड शिक्षा अधिकारी को फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था फिर बीएसए को फोन किया तो फोन नहीं उठा, इस कारण हमने शिक्षक संघ के अध्यक्ष को सूचना दी और वह मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत कराया।

