
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
जनपद मुख्यालय में सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है, इस मंदिर के चमत्कार को लेकर अनेको तरह की बाते सुनने में आती है जो कि यह मंदिर फतेहपुर के वी. आई. पी. रोड स्थिति है इसी रोड से लिंक रोड है जेल रोड जहाँ पर जेल कारगार बना हुआ है अंग्रेजी हुकूमत के समय मे इस मंदिर का मुख्यद्वार जेल की तरफ था वहाँ पर जो भी कैदी तारीखो मे जाते थे वह सच्चे मन से भगवान भोले नाथ से प्रार्थना करते हुये जाते,भोले नाथ उनकी प्रार्थना स्वीकार करते। आज मंदिर का मुख्य द्वार वहा से बंद करवा कर दूसरी तरफ करवा दिया इस तरह से भगवान भोलेनाथ की अनेकों चमत्कार देखे और सुने जा सकते है।
दोआबा में फतेहपुर जनपद में भगवान भोले शंकर के मंदिर में जो ताम्बेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है। सावन का पहला सोमवार भोले नाथ पर आस्था रखने वाले भक्त जनो का जन शैलाब लम्बी लम्बी कतारों मे देखा जा सकता है। सुबह से ही श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ भोले नाथ के दर्शन के लिए लगी है। ताबेश्वर मंदिर अपनी प्राचीनता की धरोहर को लपेटे हुये आज भी जनपद से लेकर गैर जनपदो तक विख्यात है। भोले नाथ के चमत्कार अनेको देखने और सुनने को मिलते है दूर दराज से लोग भोले नाथ के द्वार पर शीश झुका कर मनोकामनाएं मांगते है। श्रावण मास मे भक्त और भगवान भोले नाथ पर आस्था रखने वालो की जय जय कार की गूँज मन को मोह लेती है। श्रद्धालु भोले नाथ की भक्ति मे लीन हो जाते है।



