
आपकी खबरें न्यूज
लखीमपुर संवाद सूत्र।
एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो ऑफ़ इंडिया (ट्रस्ट) टीम के द्वारा लखीमपुर में मनोज महेशा हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सक दिन रात मेहनत और लगन से लोगो की सेवा करते है, मरीजों प्रति प्यार भावना दिखाते हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर.के. विश्वकर्मा व असिस्टेंट डायरेक्टर तस्वीर सिंह के द्वारा हांस्पिटल स्टाफ को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अगर कोई भी मरीज हमारे पास एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया संस्था का नाम लेकर आता है या संस्था का कोई भी व्यक्ति मरीज को भेजता है तो 30% तक छूट दी जाएगी।

इस मौके पर नेशनल डायरेक्टर डॉ आर.के. विश्वकर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर तस्वीर सिंह जस्सी, संस्था के राष्ट्रीय सचिव आनंद कुमार, नंदबीर राम एसीसीबीआई जोन अध्यक्ष झारखंड-नॉर्थ जोन महेश कुमार पासवान, झारखंड से डॉ मनोज वर्मा, डॉ विमल वर्मा, डॉ स्पर्श अनिल भल्ला, डॉ अनूप कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


