जीएसआरएम मेमोरियल हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
बन्थरा/लखनऊ / नि.सं।

जी.एस.आर.एम. मेमोरियल हॉस्पिटल में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जी.एस.आर.एम. मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सार्थक चैरिटेबल ब्लड सेंटर (नटराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित) के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष उत्साह देखने को मिला। जीएसआरएम ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों की सक्रिय सहभागिता रही तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें आलोक श्रीवास्तव (मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव एवं चीफ कोऑर्डिनेटर), जयदीप सिंह (एचआरओ), शैलेन्द्र सिंह (डायरेक्टर नर्सिंग), डॉ. दीपक शर्मा (प्रिंसिपल, पीजी कॉलेज), मनिंदर कौर (डायरेक्टर फार्मेसी), डॉ. ए.के. भौमिक (वाइस प्रिंसिपल, पीजी कॉलेज) तथा डॉ. परवेज अरशद (एमबीबीएस, एमएस) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार गुप्ता एवं वाइस चेयरमैन डॉ. कार्तिकेय राज गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा की सराहना की गई, जिनके नेतृत्व में लगातार सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लोगों में मानवता, सहयोग और जीवन बचाने के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।

error: Content is protected !!