
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
रामनवमी के शुभ अवसर पर हुसैनगंज कस्बे में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राम भक्तों ने “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरे कस्बे को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ता नरेंद्र हिन्दू, राजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज चौरसिया, शालू पंडित, संतोष सिंह राजू, पप्पू सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, ओमप्रकाश पाल सहित हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।


