
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
रामनवमी के पावन अवसर पर हुसैनगंज कस्बे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में परंपरागत भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। यह भंडारा पिछले लगभग 36 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के महिला-पुरुषों सहित बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन से जुड़ी सरला गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों की आस्था का केंद्र है और रामनवमी के दिन भंडारे की परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी, जिसे आज भी पूरे श्रद्धाभाव से निभाया जा रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।
इस अवसर पर सरला गुप्ता, विनय गुप्ता, विवेक गुप्ता, कंचन गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अभिनव गुप्ता, पूनम गुप्ता, आयुषी गुप्ता, अनंत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग कर भंडारे को सफल बनाया।


