
आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति हुसैनगंज इकाई द्वारा बहुगुणा इंटर कॉलेज परिसर में महासमिति का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं ईश वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका संयोजन मोना गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है। शिक्षित समाज ही राष्ट्र एवं समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम समाज की एकजुटता का प्रतीक है, जो अत्यंत सराहनीय है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक पंकज गुप्ता ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का घर से बाहर निकलकर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है, जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अंत में नगर इकाई अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हुसैनगंज के 11 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया, जिनमें रामजी गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, बरगदीलाल गुप्ता, भिखारीलाल गुप्ता, शिवसागर गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, ब्रजलाल गुप्ता एवं श्रीकृष्ण गुप्ता लंबरदार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान गुप्ता ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, जिला संरक्षक सुनील गुप्ता, नमो गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, साजन गुप्ता, बब्लू मासूम गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, मनु गुप्ता, पूजा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, शशी गुप्ता, रमा गुप्ता, चांदनी गुप्ता, मिनी गुप्ता, रसना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दोसर वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।



