जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,भतीजा घायल,चाचा की मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
गोरखपुर संवाद सूत्र।

झंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीराम अड्डा अंसारी टोला में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में चाचा की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय समजान अली पुत्र मल्ली के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार समजान अली और उनके भतीजे वसीम के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान समजान अली की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि वसीम को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

error: Content is protected !!