
आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
-घर में घुसकर दबंगों ने महिला को पीटा, थाने में शिकायत।
-पार्टीबंदी को लेकर लाठी-डंडों से हमला, परिवार को दी धमकी।
-मारपीट में घायल महिला का इलाज, पुलिस जांच में जुटी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितीसापुर गांव निवासी दिलशाद हुसैन पुत्र निसार हुसैन ने थाना हुसैनगंज में शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दिलशाद हुसैन के अनुसार चौहट्टा गांव निवासी अनीत दीक्षित व नितिश दीक्षित पुत्रगण छोटेलाल दीक्षित तथा चितीसापुर गांव निवासी धीरज सैनी पुत्र स्वर्गीय कैलाश सैनी व आकाश गांव में पार्टीबंदी को लेकर रंजिश मानते हैं। आरोप है कि उक्त लोग दबंगई व गुंडागर्दी के बल पर लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से आपत्तिजनक गालियां देते हुए लात-घूंसे व डंडों से बेरहमी से पीटा। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास सकीना बानो और पुत्री अलशिफा के साथ भी अभद्रता की गई और गालियां दी गईं। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना को गांव के कई लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। मारपीट में घायल दिलशाद हुसैन, अलशिफा
का नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।


