हत्या के प्रयास व फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वादी मुकदमा देवकरन सिंह पुत्र स्वर्गीय दिवाकर सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना हुसैनगंज ने तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लाठी, डंडा व रॉड लेकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बीच-बचाव में आए उनके भाई उदयकरन व रितुराज तथा चाचा छत्रपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां, जान से मारने की धमकी देने एवं राज व योगेन्द्र द्वारा तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 340/2025, धारा 109(1)/191(2)/191(3)/190/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत 06 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी के बाद वांछित अभियुक्त अंगद सिंह पुत्र फूल सिंह (50) निवासी ग्राम वारी थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे बताया कि शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!