शशांक दीक्षित बने हिंदू सेवा सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

हिंदू सेवा सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के महंत श्री श्री 1008 महंत राजूदास जी महाराज ने जिले के शशांक कुमार दीक्षित को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने शशांक कुमार दीक्षित का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ गौ रक्षा, धर्म, राष्ट्र, संस्कृति और सनातन धरोहर की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू सेवा सुरक्षा संघ का जिले में शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं और समाजसेवियों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!