कार व बाइक की टक्कर,बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
वाराणसी संवाद सूत्र।

काली माता मंदिर पांडेयपुर ओवर ब्रिज पर एक चार पहिया वाहन (नंबर UP67Y5657) और एक बाइक (नंबर UP65EH5067) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रवीन सचान और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है। दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन को क्रेन की मदद से थाना लालपुर पांडेयपुर भिजवाया गया। फिलहाल मौके पर ट्रैफिक सामान्य हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!