जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

वाराणसी जंक्शन उत्तर रेलवे स्थित रेलवे का MRF शेड को संचालित करने वाली एजेंसी पुष्पांजली इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वाराणसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित होकर अपर मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी मंडल यांत्रिक अभियन्ता/वाराणसी स्टेशन निदेशक/वाराणसी एवं संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई कर्मियों, यात्रियों तथा उपस्थित कर्मचारियों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए खाद्य पदार्थों के टेट्रा पैक को री-साइकल किए जाने हेतू प्रोत्साहित किया गया। निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में कर्मचारियों के साथ ही साथ उपस्थित यात्रियों ने भी जॉच शिविर में हिस्सा लिया। पुष्पांजली इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खाद्य पदार्थों के टेट्रा पैक को री-साइकल कर बनाए गए डस्टबीन एवं प्लांटर के अनावरण/प्रदर्शन के साथ ही शिविर का समापन हुआ।

error: Content is protected !!