जीआरपी डीडीयू पुलिस टीम द्वारा 80 जिंदा कछुए किये बरामद

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
चंदौली वाराणसी संवाददाता।

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी0 राव पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्वेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में हे0का0 यशवन्त चौहान, थाना जीआरपी डीडीयू मय पुलिस टीम के रेलवे स्टेशन डीडीयू के पीएफ नं0 03/04 पर लावारिस हालत में बरामद शुदा 04 अदद बोरा में कुल 80 अदद जिन्दा कछुआ बरामद किया गया। बरामद शुदा उक्त जिन्दा कछुओं को वन विभाग जनपद चन्दौली को आवश्यक कार्यवाही हेतु नियमानुसार सुपुर्द किया गया ।

error: Content is protected !!