
आपकी खबरें न्यूज,
सेवापुरी/वाराणसी संवाददाता।
जंसा थाना के सिहोरवा गांव निवासी राजसिंह पाल पुत्र आनंद कुमार पाल कुरौना बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करता है। बीती रात को रहस्य मय ढंग से उस समय लापता हो गया जब टीवीएस मोपेड बाइक से अपने घर जा रहा था जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को शक हुआ खोजते हुए। घर से कुछ दूरी पर सरौनी रेलवे अंडर पास के पास पहुंचे तो वहां चालू स्थित में बाइक सड़क के किनारे खड़ी मिली। घटना के बाबत राजू पाल के भाई बबलू पाल ने थाने में तहरीर देकर कहा कि मेरा भाई घटना के समय कुरौना बाजार से सब्जी बेच कर रात 9:30 बजे अपने घर के लिए चला था तो जरिए मोबाइल मेरी बात उससे हुई थी और रास्ते में यह घटना घट गई उन्होंने भाई के अपहरण और लूट होने का शक जताया है उनका कहना है कि इसके पहले भी कुछ लोग इस तरह का प्रयास कर चुके हैं फिलहाल पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है घटना से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।


