
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता,
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में हुसैनगंज थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हुसैनगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वारंटी बलदेव पुत्र महावीर निषाद (58) निवासी ग्राम वारी मजरे फीरोजपुर, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर एसटी संख्या 859/25 मुकदमा अपराध संख्या 314/22, धारा 323/504/506/308 भादवि में कार्रवाई लंबित थी और वह लगातार अदालत से गैरहाजिर चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित प्राथमिकी के तहत नियमानुसार माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या–02 फतेहपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 05 दिसंबर 2025 की अगली तारीख के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित व वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
