अतिरिक्त दहेज की मांग और अमानवीय यातना का मामला, पीड़िता ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

खागा कोतवाली क्षेत्र की निवासी मोनी सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी दिनांक 14 फरवरी 2020 को प्रांजुल सिंह उर्फ सनी सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार लगभग 35 तोले सोने के जेवरात, क्रेटा गाड़ी, डेढ़ किलो चांदी के बर्तन, नगद ₹13 लाख और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया था।
पीड़िता का कहना है कि इसके बावजूद उसके पति, सास और ननद दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता पर फार्च्यूनर गाड़ी लाने का दबाव डाला गया। जब उसने मना किया, तो उसके साथ घर के अंदर शारीरिक और मानसिक यातनाएं की गईं। पीड़िता को जूठा खाना खाने और लैट्रिन का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि पुत्री त्रिषिका के जन्म के बाद भी ससुराल जन द्वारा अमानवीय व्यवहार जारी रहा। इसके अलावा, आरोप है कि उसका पति उसे राजन अग्रवाल के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसके साथ रखा गया स्त्रीधन और जेवरात भी छीन लिया गया। पीड़िता ने कहा कि अब उसके पास जीने का कोई सहारा नहीं बचा है और उसने यह मामला अब जिलाधिकारी फतेहपुर के समक्ष उठाया है। वह मांग कर रही है कि उसके साथ की गई अमानवीय यातना, अतिरिक्त दहेज की मांग और जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

error: Content is protected !!