
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
बिन्दकी थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित एक आश्रम में बेखौफ दबंगों ने उत्पात मचा दिया। मां दुर्गा सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मराज रैदास ने कुख्यात सचिन उर्फ राजा और उसके साथियों पर आश्रम में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़, लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। आश्रम के प्रबंधक रामनरेश का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, आश्रम की वस्तुएं तोड़ीं और जाते-जाते मोटरसाइकिल व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
