
आपकी खबरें न्यूज,
प्रेम नगर फतेहपुर संवाददाता।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव में देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। एक युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कमरे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि अजय कुमार बारात से लौट रहा था इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़कर घर के अंदर बंद कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। बेटे के न लौटने पर उसकी तलाश में पहुंचे पिता पप्पू सिंह और बहन कुंती देवी को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। अजय की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए और चौकी पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
