
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में स्थित निषाद राज घाट पर नाव संचालन के विवाद में राजा बाबू सनी की पिटाई करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने राजा बाबू की शिकायत पर करन अमर सुरेंद्र द्वारिका आनंद कैलाश सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राजा बाबू का आरोप है कि नाव संचालन को लेकर आरोपी प्राय विवाद करते हैं। रविवार शाम को भी आरोपी बिना कारण नाव संचालन करने को लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान राजा बाबू को गंभीर चोटें आई हैं।
