आपकी खबरें ब्यूरो,
वाराणसी संवाददाता।
वाराणसी जंक्शन पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह का निरीक्षण रहा।उनके द्वारा वाराणसी यार्ड, पावर केबिन, क्रू तथा ट्रेन मैनेजर की लाबी, स्टेशन अधीक्षक आउटडोर कार्यालय इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा संरक्षा तथा सुरक्षा पर जोर दिया गया तथा स्थानीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कोहरे में की जाने वाली सावधानियों के बारे में भी निर्देशित किया गया।निरीक्षण दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
