जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल सेना के सौर्य को किया सलाम

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
जमशेदपुर संवाद सूत्र।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जय हिंद यात्रा का आयोजन साकची गोलचक्कर पर संध्या समय जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे के नेतृत्व में भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने एवं सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सर्वप्रथम हम सब के लिए देश है। आतंकियों ने पहलगाम में नरसंहार कर मानवता को शर्मसार कर दिया। 26 लोगों की हत्या ने हर भारतीय को झकझोर कर रख दिया। अब आतंकवाद को पनाह देने वाले और आतंकियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है और अटूट विश्वास है। आज हम सभी भारतीय को एकजुट होकर भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने पहुंचे है। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गाँधी ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्यवाई के लिए केन्द्र सरकार के हर कदम पर साथ देने का निर्णय लिया है।
इस पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकाने और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का कड़ा जवाब दे रही है। हम नागरिकों का पूर्ण समर्थन सेना और केन्द्र सरकार को है। भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद को समाप्त करें तथा पाकिस्तान को बड़ा सबक सिखाने का कार्य करें। हमारे तीनों सेना के जाॅबाजी को सलाम करने के लिए हम सभी साकची गोलचक्कर पर पहुँचें है।
जय हिंद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद, भारत माता की जय का नारा लगाया। जय हिंद यात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, के. के. शुक्ल, सामंता कुमार, राजकिशोर यादव, रजनीश सिंह सहित कांग्रेसी व देश भक्त शामिल रहे।

error: Content is protected !!