ऑल्टो कार व अपाचे बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

-अल्टो-अपाचे की टक्कर में दो युवक गंभीर।
-तेज रफ्तार अल्टो बनी हादसे का कारण, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल।
-कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कढीवा गांव के पास मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे एक ऑल्टो कार और अपाचे बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज की तरफ से जा रही ऑल्टो कार (संख्या UP 71 N 7883) और फतेहपुर की ओर से आ रही नई अपाचे बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र चंद्रभूषण (लगभग 22 वर्ष) और उमेश पुत्र राजाराम (लगभग 20 वर्ष), निवासी मोहिउद्दीनपुर, थाना हुसैनगंज, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस 108 को बुलाया गया, जिसके माध्यम से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ऑल्टो कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!