
आपकी खबरें न्यूज,
छिवलहा हथगांव फतेहपुर।
-विवादित जमीन पर रात में जेसीबी से अवैध मिट्टी पुराई, एक गिरफ्तार।
-SDM कोर्ट में लंबित जमीन पर भूमाफियाओं की कब्जे की कोशिश उजागर।
-रेहान के परिजनों के पहुंचते ही फरार हुए ट्रैक्टर व जेसीबी चालक।
-112 पुलिस ने मौके से पिंटू को पकड़ा, हथगाम पुलिस पर उठे सवाल।
-अंधेरे में अवैध खनन-भू-माफियाओं का पुलिस पर बेखौफ रवैया।
हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा चौकी क्षेत्र में रात के अंधेरे में भू-माफियाओं द्वारा विवादित भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन कर मिट्टी पुराई किए जाने का मामला सामने आया है। संबंधित भूमि गाटा संख्या 720 का मामला फिलहाल SDM कोर्ट खागा में विचाराधीन है। फतेहपुर निवासी मोहम्मद रेहान ने उक्त भूमि बैनामा से खरीदी थी, जिसका बंटवारे का मुकदमा न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद भूमाफिया देर रात जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही रेहान के परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखते ही ट्रैक्टर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मौके से पिंटू नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छिवलहा पुलिस चौकी भेज दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात में हो रही अवैध मिट्टी पुराई से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि गिरफ्तार व्यक्ति और भूमाफियाओं पर क्या कार्रवाई होती है।

