
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान से गहना सहित दो हजार नगद उठा ले गये।भरथरा निवासी गंगाराम सेठ की सोनी अलंकार ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान भरथरा में है। शुक्रवार सुबह जब गंगाराम दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। और अंदर रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण गायब थे।घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दीया। पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। एक लाख का गहना और दो हजार नकद चोर ले गये है। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया की चोरी का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
