60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को मिले मुक्ति सहायक उपकरण

Spread the love
60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग नि: शुल्क सहायक उपकरण लेते हुए

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

भिटौरा ब्लॉक के हुसैनगंज कस्बे में सोमवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया ने लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए और सरकार की वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज का आधार हैं, और उनके सम्मान व सुविधा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में कुल 295 वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सहायक छड़ियाँ, व्हीलचेयर, हियरिंग, सेफ्टी बेल्ट सहित विभिन्न उपकरण प्रदान किए गए। उपकरणों की कीमत लगभग 28 लाख रुपए है। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, राहुल सिंह दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पुष्पराज पटेल जिला महामंत्री, सुनिधि तिवारी महिला मोर्चा महामंत्री, अंजू त्रिपाठी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला अध्यक्ष, अजय द्विवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा, श्रीकांत अवस्थी मंडल महामंत्री, दुर्गा शंकर पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह सेक्टर प्रमुख, बब्लू मिश्रा सेक्टर प्रमुख, विपिन सिंह मंडल मंत्री, निशा सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनामिका तिवारी महिला मंत्री महिला मोर्चा, ओमप्रकाश पाल जिला मंत्री सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!