आरएसएस शताब्दी शंखनाद के अवसर पर भव्य पथ संचलन का किया आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
चित्रकूट संवाददाता।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्रकूट धाम नगर की बजरंग बस्ती द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ऋतुराज ने सौ वर्ष पूरे होने के महत्व को बताते हुए परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के संघर्षों की चर्चा करते हुए भेदभाव रहित हिंदुओं को संगठित करने की संकल्पना व पंच परिवर्तन के माध्यम से स्वदेशी जागरण के साथ कुटुंब सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। 300 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन एवं उत्साह के साथ बस्ती में कदमताल करते हुए संचलन निकाला। संचालन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पार्क परिसर से की गई, जो बस्ती के मुख्य मार्गों से होकर अपने गंतव्य स्थान पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मा जिला संघचालक रामाधार, मा नगर संघचालक आदर्श, विभाग प्रचार प्रमुख श्याम सुंदर, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख महेंद्र,जिला प्रचारक लोकेंद्र, जिला कार्यवाह अतुल, जिला संपर्क प्रमुख आशीष, नगर कार्यवाह विजयकिशोर, नगर प्रचारक रमाकांत, नगर प्रचार प्रमुख अमन, अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ का उद्देश्य मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन को समर्पित है। स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार व गुरु गोलवलकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए एवं ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत किया।

error: Content is protected !!