
आपकी खबरें न्यूज
कानपुर, संवाद सूत्र।
पहलगाम में शहीद शुभम के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व भाजपा सांसद रमेश अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि उनके गांव हाथीपुर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर दिवंगत शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शुभम के परिवारजनों को सांत्वना दी। वही अजय राय ने शुभम के परिजनों को हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि भारत का हर नागरिक आपके साथ खड़ा है। अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह घटना के बाद से शुभम के परिवारजनों से वह तीसरी बार मिलने आए है। और आज भारतीय सेना ने जिस तरह से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उससे पूरा देश सेना पर गौरव महसूस कर रहा है पूरी तरह से देश का सिर ऊंचा हुआ है। जिस तरह से शुभम का परिवार के लोगों को जो ठंडक पहुंची है, पहलगाम में शुभम सहित सभी 26 पर्यटकों को आज आत्मा की शांति मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और बहादुरी को हम सैल्यूट करते है। उन्होंने कहा पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।
वही सिंदूर ऑपरेशन के नाम पर पूछने पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार ऑपरेशन का कुछ भी नाम रखे लेकिन पूरी ताकत के साथ आंतकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, पूरी तरह से आंतकवाद को सफाया करें। उन्होंने कहा पूरा विपक्ष सहित देश का हर नागरिक उनके साथ है, भारत सरकार आतंकियों पर ठोस कार्रवाई करें। आंतकवादियों को नस्ते नाबूद करें। उन्होंने कहा पहलगाम हमले के बाद से पूरा विपक्ष भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। पहलगाम में शहीद शुभम के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व भाजपा सांसद रमेश अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि उनके गांव हाथीपुर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर दिवंगत शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शुभम के परिवारजनों को सांत्वना दी। वही अजय राय ने शुभम के परिजनों को हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि भारत का हर नागरिक आपके साथ खड़ा है। अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह घटना के बाद से शुभम के परिवारजनों से वह तीसरी बार मिलने आए है। और आज भारतीय सेना ने जिस तरह से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उससे पूरा देश सेना पर गौरव महसूस कर रहा है पूरी तरह से देश का सिर ऊंचा हुआ है। जिस तरह से शुभम का परिवार के लोगों को जो ठंडक पहुंची है, पहलगाम में शुभम सहित सभी 26 पर्यटकों को आज आत्मा की शांति मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और बहादुरी को हम सैल्यूट करते है। उन्होंने कहा पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।
वही सिंदूर ऑपरेशन के नाम पर पूछने पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार ऑपरेशन का कुछ भी नाम रखे लेकिन पूरी ताकत के साथ आंतकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, पूरी तरह से आंतकवाद को सफाया करें। उन्होंने कहा पूरा विपक्ष सहित देश का हर नागरिक उनके साथ है, भारत सरकार आतंकियों पर ठोस कार्रवाई करें। आंतकवादियों को नस्ते नाबूद करें। उन्होंने कहा पहलगाम हमले के बाद से पूरा विपक्ष भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है।
