
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
कस्बे में श्रृष्टि आटो मोबाइल शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मैनेजर शशांक दीक्षित ने बताया कि हमारे यहां 42 हजार से लेकर 72 हजार रुपए तक की गाड़ियां दी जाती हैं। फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार चार्ज करने पर 90 से 95 किलोमीटर तक गाड़ी चलेगी। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोगों में अत्यधिक सुविधा जनक व सस्ती गाड़ी उपलब्ध है। इसमें आरटीओ के चक्कर लगाने का कोई झंझट नहीं है। जो विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। इस मौके पर संतोष दिक्षित, डाक्टर विजय शंकर मिश्रा, बृजेश शुक्ला, अमित गुप्ता, राजू शर्मा, प्रशांत दीक्षित, रजनीश, रविंद्र द्विवेदी, आलोक द्विवेदी व समस्त क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।


