भाकियू की अनिश्चितकालीन धरने के बाद किसानों को मिली बड़ी जीत

Spread the love
भाकियू की अनिश्चितकालीन धरने के बाद बैठे किसान

आपकी खबरें न्यूज,
लखनऊ संवाददाता।

लालबाग में कई दिनों से जारी भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना किसानों की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुआ। नगर निगम प्रशासन ने आंदोलन के दबाव में किसानों की सभी मांगे मान लीं और हिरासत में रखे गए पशुओं को निशुल्क छोड़ दिया।
मुख्य मांगे थीं-नगर निगम की लापरवाही से हुई गोवंश की मौत की उच्चस्तरीय जांच, दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा और कड़ी कार्रवाई, किसानों पर की जा रही धमकियों पर रोक, निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश।
जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि यह जीत किसान एकता और संघर्ष की है। हम निगम की कार्रवाई पर निगरानी रखेंगे। यदि वादों को अमल में नहीं लाया गया, तो आंदोलन और बड़े स्तर पर खड़ा किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन स्पष्ट करती है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन उनके हितों की लड़ाई पूरे दमख़म से लड़ता रहेगा। आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेष महासचिव गणेशशंकर वर्मा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूनील शुक्ला महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्य महानगर अध्यक्ष इमरान ख़ान मोहम्मद वसीम मुन्ना सहित सभी तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!