स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जोश, निकाली गई भव्य तिरंगा रैली

आपकी खबरें न्यूज,
प्रेम नगर फतेहपुर संवाददाता।

सुल्तानपुर घोस क्षेत्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा जूनियर हाई स्कूल, शोहदमऊ, रामधनी राम विशाल इंटर कॉलेज लोहारनकपुरवा का पुरवा, संत विनोबा इंटर कॉलेज प्रेमनगर, सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रेमनगर सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद और देश के वीर जवान अमर रहें जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
तिरंगा रैली का क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर घोस क्षेत्र पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

error: Content is protected !!