हुसैनगंज में निकली भव्य प्रभात फेरी, तिरंगा लेकर बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हुसैनगंज कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
प्रभात फेरी में बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।
कस्बे के आकाश इंटर कॉलेज तथा ओम शांति शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल, मिर्जापुर भिटारी के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। तिरंगा हाथ में लेकर कदमताल करते बच्चों को देखकर क्षेत्रवासियों में भी देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

error: Content is protected !!