दो थानो के बॉर्डर के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल से निकला था घर

आपकी खबरे न्यूज़,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज-थरियांव थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज एवं थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) थरियांव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी गुलशन पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन गुरुवार दोपहर अपनी ससुराल बदले का पुरवा से अपने गांव के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसका शव हुसैनगंज-थरियांव बॉर्डर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।


शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक तौर पर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य भी जुटा रही है।
फिलहाल युवक की मौत रहस्य बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!