उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

आपकी खबरे न्यूज़,
मानिकपुर चित्रकूट संवाददाता।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई मानिकपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय एवं जिलामंत्री नारायण सिंह के निर्देशन में पर्यवेक्षकों आलोक कुमार गर्ग, कमलेश चन्द्र एवं विजय कुमार शुक्ल की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। वहीं चुनाव अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय तथा सहायक चुनाव अधिकारियों शिवभूषण त्रिपाठी, देव यादव, वीरभान सिंह एवं सुनील कुमार ने पूरी प्रक्रिया का सफल संचालन किया।
निर्वाचन में विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए, लेकिन जांच के बाद प्रत्येक पद पर केवल एक-एक वैध नामांकन शेष रहने से सभी प्रत्याशियों को वरिष्ठ शिक्षकों की सहमति एवं सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अभिषेक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, सुमेर सिंह मंत्री, सत्य प्रकाश कोषाध्यक्ष, केदारनाथ मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिहारीलाल संयुक्त मंत्री, कविता पाण्डेय, योगेश्वर कुमार, रामराज मिश्र, रोहित एवं माता प्रसाद उपाध्यक्ष, झरना सिंह, धर्मेन्द्र आनन्द, उमेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह एवं विवेक सिंह संगठन मंत्री, अनूप शुक्ला, अजय कुमार एवं रामपूत राजपूत प्रचार मंत्री, शिवम कुमार पाण्डेय, गौरव शुक्ला एवं विजय नारायण गर्ग प्रवक्ता, आलोक कुमार सिंह, विजय शंकर साहू, संजीव शर्मा एवं आलोक सिंह पटेल मीडिया प्रभारी, राम किशन रिकॉर्डर तथा अम्बरीश सिंह ऑडिटर चुने गए।
इसके अलावा संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण प्रसाद गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, संयुक्त मंत्री कुलदीप कुमार तथा महिला मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंत्री प्रीति पाण्डेय का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
अधिवेशन में संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!